नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ‘मंत्री’ को सिंभावली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ‘मंत्री’ को सिंभावली पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंभावली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य उर्फ मंत्री पुत्र भगत सिंह के रूप में हुई है। वह गांव सलारपुर, थाना सिंभावली का निवासी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सिंभावली थाने में मुकदमा संख्या 184/2026 धारा 74, 75, 78 BNS व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज था। पुलिस ने उसे गुरुवार को के.डी. कॉलेज सिंभावली के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तारी उप निरीक्षक टेंडर पाल सिंह और उप निरीक्षक रीना चार के नेतृत्व में की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।











