नव नियुक्त केबिनेट मंत्री,राज्यमंत्री व सांसदों को मनोज वाल्मीकि ने बधाई दी
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240611-wa01316818871462939088732-284x300.webp?resize=284%2C300&ssl=1)
-मोदी सरकार में देश उन्नति की ओर तेजी से अग्रसर:मनोज
हापुड़-
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने नई दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय कैबिनेट मंत्री,केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व नवनिर्वाचित भाजपा के लोकसभा सांसदों एवं राज्यसभा सांसदों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यूपी सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने कहा कि भारत देश के इतिहास में दूसरी बार अवसर है,जब लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की सरकार बनी है। तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया ने उनके काम कार्यों की सराहना की है,उनके और उनकी सरकार के द्वारा लिए गए देश हित में मजबूत निर्णय,जिससे आज भारत देश की पहचान दुनिया में एक मजबूत देश के रूप में हो रही है।
उन्होंने कहा कि भारत देश का नागरिक दुनिया में आज कहीं भी खड़े होकर कहता है,मैं भारतीय हूं,उसे अपने ऊपर गर्व महसूस होता है। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास को एक साथ लेकर चल रहे हैं,जिससे आज देश आगे बढ़ रहा है।