नगर के प्रमुख उघोगपति व समाजसेवी के घर में पर बदमाशों ने बोला धावा, बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी लूटकर फरार ,मचा हड़कंप

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के सामने स्थित प्रमुख उघोगपति व समाजसेवी के घर पर बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर परिजनों को गन पांइट पर लेकर बंधक बना लिया और घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गौशाला व श्रीचंडी मंदिर के पूर्व प्रधान, एटीएमएस कालेज के चेयरमेन व उघोगपति नरेन्द्र अग्रवाल (लालू जी) का गढ़ रोड़ पर सरकारी अस्पताल के सामने घर और आफिस है। देर रात उनका पोता सिद्धात घर लौटा था, तभी चार बदमाश पीछे पीछे घर में घुस आए और परिवार के सदस्य नरेन्द्र अग्रवाल, उनकी पत्नी, पोते व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटकर शुरू कर दी। दो घंटे तक बदमाशों ने घर में रखा सारा सामान खंगाला और घर से लाखों रुपए के जेवरात, नगदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।
आधी रात को घटना की सूचना मिलते ही एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ सिटी वरूण मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की। बदमाशों और पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी।सीओ सिटी वरूण मिश्रा ने सारी रात बदमाश की तलाश में गश्त की। घटना को लेकर व्यापारियों व लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि मामले में जल्द ही लूट का खुलासा किया जायेगा। पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।












услуги по переводу
поисковик