M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दीपावली के पर्व पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर मोमबत्ती जलाकर किया याद

मुस्लिम समाज के लोगों ने दिवाली के त्यौहार पर हिंदू भाईयों को मिठाई खिलाकर दिवाली के त्यौहार की बधाई दी.

दीपावली के पर्व पर महापुरुषों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता, देश को आज़ाद कराने वाले महापुरुषों को कांग्रेस कार्यकर्ता का नमन — अभिषेक गोयल.

हापुड़। सोमवार को कांग्रेस जनों ने दीपावली के पर्व पर शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया और आपस में मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अपने हिंदू भाईयों को मिठाई बांटकर आपस में गले लगाकर एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कांग्रेस जनों ने शहर में स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी भी शहर के कांग्रेस जनों को दीपावली के त्यौहार की बधाई देने हापुड़ पहुंचे और महापुरुषों की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर उनके जीवन और बलिदान को याद किया। प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने हापुड़ क्षेत्र के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और प्रेम के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि दीपावली के पर्व पर महापुरुषों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। उनका देश के प्रति त्याग, बलिदान और समर्पण की भावना अतुलनीय हैं। देश को आज़ाद कराने वाले महापुरुषों को देश और कांग्रेस पार्टी एक एक कार्यकर्ता नमन करता हैं। दीपावली के त्यौहार को कांग्रेस जन महापुरुषों की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा हैं। प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा ने कहा कि हर साल कांग्रेस जन शहर में लगी सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जाकर मोमबत्ती जलाकर या दीप प्रज्जवलित कर दिवाली के त्यौहार को मानते हैं और देश के महापुरुषों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को बनाने और संवारने में हमारे देश के महापुरुषों का अहम योगदान हैं। क्योंकि आज हम अगर अपने घरों में दीवाली का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं तो उसमें हमारे देश के महापुरुषों का अहम योगदान हैं। अगर देश को गुलामी से मुक्त कराने के लिए हमारे देश के महापुरुषों ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी होती तो आज हम अपने घरों में इतने हर्ष और उल्लास के साथ दिवाली का त्यौहार नहीं मना रहे होते। हर देशवासी उन महापुरुषों के बलिदान और संघर्ष को नमन करता हैं।
इस दौरान विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, निसार खान, अतिकुर रहमान, गुलफाम कुरैशी, सादक कुरैशी, मेहराज अब्बासी, सरफराज, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नौशाद अब्बासी, मास्टर जहीर, मुजम्मिल मलिक, शमशाद अंसारी, निसार अहमद, सागर, सोनू खान, मेहराज अब्बासी, महबूब कुरैशी आदि लोग मौजूद रहें.!!

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page