M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अनुशासन कमेटी का गठन,आरडी शर्मा बने चेयरमैन

हापुड़। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को अनुशासन समिति का गठन किया गया। इस समिति का चेयरमैन वरिष्ठ कांग्रेसी, शिक्षाविद, पूर्व प्रधानाचार्य आरडी शर्मा को बनाया गया। साथ ही पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र मित्तल और मोमीन अंसारी को समिति का सदस्य बनाया गया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी पूरी लगन के साथ तैयारी कर रही है और इसी कड़ी में अनुशासन समिति का गठन किया गया है, जिससे कार्यकर्ता आगामी चुनावों के मद्देनजर पूरी तरह से तैयार हो सकें।
समिति के नवनियुक्त चेयरमैन आरडी शर्मा ने का कि किसी भी संगठन की ताकत उसका अनुशासन होता है।
उन्होंने कहा कि ये समिति पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासित आचरण को लेकर जागरूक करेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन विरोधी काम करने वालों, संगठन के आदेशों की अवहेलना करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पार्टी सख्त रूख अपना रही है और ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो अपने हितों को साधने के लिए पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त रहते हैं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने अनुशासन समिति के चेयरमैन और अन्य सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इससे पार्टी अंदरूनी तौर पर भी और मजबूत होगी।
इस मौके पर पूर्व पीसीसी विजय गोयल, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, विधि विभाग के जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह, एससीएसटी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, महिला शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष आतिफ हसन, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रिजवान कुरैशी, सेवादल के शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर सचिव गौरव गर्ग, शहर सचिव अब्दुल कलाम, प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा ने समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और पूर्ण सहयोग करने का वादा किया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page