M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दिल्ली रोड़ पर छोटा सा ढाबा चलाने वाले शिवा ढाबा के मालिक व उनकी पत्नी पर 2.55 करोड़ रुपए के फ्राड का आरोप, एफआईआर दर्ज, एनसीआर व अन्य स्थानों पर खोल रखे हैं अनेक ढाबे

दिल्ली रोड़ पर छोटा सा ढाबा चलाने वाले शिवा ढाबा के मालिक व उनकी पत्नी पर
2.55 करोड़ रुपए के फ्राड का आरोप, एफआईआर दर्ज, एनसीआर व अन्य स्थानों पर खोल रखे हैं अनेक ढाबे

हापुड़ /गाज़ियाबाद।

नगर के प्रमुख ढाबा मालिक के विरुद्ध गाज़ियाबाद निवासी एक कारोबारी ने होटल में पार्टनरशिप के नाम पर 2.55 करोड़ रुपये के फ्राड का आरोप लगाते हुए हरेंद्र सिंह उर्फ मामा यादव व उनकी पत्नी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार नगर के एक मौहल्लें में रहने वाले हरेंद्र सिंह उर्फ मामा यादव ने दिल्ली रोड़ पर एक छोटे से ढाबे से शुरू करके विशाल साम्राज्य स्थापित किया और शिवा ढाबे के नाम से हापुड़, गढ़ , एनसीआर, वृद्धावन आदि में अपनी ब्रांच खोली।

संजयनगर निवासी कारोबारी नगेन्द्र चौधरी उर्फ नीरज चौधरी ने मधुबन बापूधाम थाने में हरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी संतोष यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में उन्होंने हरेंद्र सिंह उर्फ मामा यादव और उनकी पत्नी संतोष यादव के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट के पास स्थित एक होटल के संचालन के लिए साझेदारी की थी।



आरोप है कि होटल निर्माण और संचालन के नाम पर उन्होंने बैंक खातों और नकद के माध्यम से कुल 2.55 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निवेश की। इसके लिए उन्होंने कर्ज भी लिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि साझेदारों ने होटल की जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए दस्तावेज दिखाए थे। बाद में जानकारी हुई कि जमीन उनकी नहीं थी, बल्कि दूसरे लोगों से किराये पर ली गई थी।
आरोप है कि होटल चलने और मुनाफा होने के बाद साझेदारों की नीयत बदल गई और उन्होंने न तो पूरा हिसाब दिया और न ही साझेदारी की शर्तों का पालन किया। पीड़ित का कहना है कि बिना उनकी जानकारी और सहमति के होटल को किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर या अन्य तरीके से सौंप दिया गया।



जब उन्होंने अपनी हिस्सेदारी और निवेश की रकम के बारे में पूछा तो उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में हरेंद्र सिंह उर्फ मामा यादव का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page