दिल्ली, एनसीआर में गांजा सप्लाई करनें वालें गैंग के दो तस्कर गिरफ्तार,16 लाख के गांजा बरामद
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240325-wa01053494701636641912832-1024x582.webp?resize=780%2C443&ssl=1)
हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 16 लाख रुपए की 63 किलो अवैध गांजा, 2 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद की।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों खेकड़ा जनपद बागपत निवासी
रिजवान उर्फ रिज्जू व लोनी निवासी जावेद को पलवाड़ा रोड़ रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 16 लाख रुपए की करीब 63 किलोग्राम अवैध गांजा , 2 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद हुई है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E24913303575637984597-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-35-20_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2730610946037551999-479x1024.webp?resize=479%2C1024&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25062475083392286998-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)