M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

वेस्ट यूपी रैकेट पर नकेल, होटल के गेस्ट की गंदी वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ : होटल में पहुंचे मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. गिरोह के तार उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से जुड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली के द्वारका स्थित ओयो होटल दी ग्रेट मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर उगाही की शिकायत मिली थी. इस मामले में द्वारका साइबर पुलिस टीम ने होटल के तीन कर्मचारियों सहित फर्जी सिम उपलब्ध करवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. फर्जी आईडी से ली गई इन सिमों से आरोपी इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बना कर उन वीडियो को पीड़ित को भेजकर ब्लैकमेल करते थे. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जिससे ये पता लग सके कि आरोपी अभी तक कितने लोगों की अश्लील वीडियो बना चुके हैं.

सभी आरोपी हापुड़ जिले के रहने वाले – डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, विजय कुमार, अंकुर, दिनेश और आरोपियों को फर्जी आईडी पर सिम देने वाले दीपक कुमार के रूप में हुई है. ये सभी यूपी के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं. इनके कब्जे से सिम कार्ड सहित 5 मोबाइल फोन, ग्रेट इन होटल के डीवीआर की हार्ड डिस्क, जिओ के 54 ब्लैंक सिम कार्ड और 1 बॉयोमेट्रिक मशीन बरामद की गई है.

इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील वीडियो भेज कर ब्लैकमेल की शिकायत मिली थी: डीसीपी ने बताया कि द्वारका साइबर थाना पुलिस को एक शिकायतकर्ता ने दी गयी शिकायत में बताया कि वह अपनी महिला दोस्त के साथ द्वारका के ग्रेट इन होटल में गया था, जिसके बाद उसे व उसकी दोस्त को 19 जनवरी को अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी से उनका अश्लील वीडियो मिला. आरोपियों ने पांच लाख नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एसीपी ऑपेरशन राम अवतार की देखरेख में साइबर थाने के एसएचओ जगदीश कुमार के नेतृत्व में गठित की गई टीम को जांच और आरोपियों की पकड़ के लिए लगाया गया था.

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page