ठंड व कोहरे के चलते 22 व 23 दिसंबर को इंटर तक के बच्चों की रहेगी छुट्टी, शिक्षक व स्टाफ रहेगें स्कूल में मौजूद

ठंड व कोहरे के चलते 22 व 23 दिसंबर को इंटर तक के बच्चों की रहेगी छुट्टी, शिक्षक व स्टाफ रहेगें स्कूल में मौजूद

हापुड़। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने कक्षा एक से इंटर तक के समस्त विघालयों के बच्चों की ठंड व कोहरे के चलते छुट्टी कर दी, जबकि शिक्षकों व स्टाफ को स्कूल आकर आनलाइन काम करना पड़ेगा।
डीआईओएस श्वेता ने बताया कि जनपद हापुड़ में अत्यधिक शीतलहर / कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, माध्यमिक विद्यालय, सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई० विद्यालय, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अद्यनरत् कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यार्थियों का दिंनाक 22-12-2025 से दिंनाक 23-12-2025 तक का अवकाश घोषित किया जाता है। दिंनाक 24-12-2025 से विद्यालय यथावत् संचालित होगें। उक्तावधि में विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षण एंव शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेगें व विद्यालयों में संचालित योजनाओं, परीक्षाओं, पोर्टल पर ऑनलाइन कार्यों के साथ-साथ ऑन लाइन विद्यार्थियों की समस्याओं का निदान करेंगें।












