जैन समाज के अनिल जैन पुनः बनें अध्यक्ष व अशोक जैन महामंत्री, कमेटी का कार्यकाल सर्वसम्मति से एक साल के लिए बढ़ाया
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-19-11-11-25-73_7352322957d4404136654ef4adb645047E24488300436917025946-221x300.webp?resize=221%2C300&ssl=1)
हापुड़: तुषार जैन
जैन समाज की साधारण सभा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आयोजित हुई, बैठक मे सुरेश चन्द जैन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-19-11-11-23-23_7352322957d4404136654ef4adb645047E27302229915721024003-300x134.webp?resize=300%2C134&ssl=1)
सुरेश चन्द जैन ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, सभा मे उपस्थित कुछ लोगो ने वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष बढाने का प्रस्ताव रखा। चुनाव अधिकारी ने वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष बढाने के लिए उपस्थित लोगो मे समर्थन के लिए हाथ उठवाये, जिसमे उपस्थित 42 सदस्यो मे से 30 ने प्रस्ताव के समर्थन मे हाथ उठाए, विरोध मे किसी ने भी हाथ उठाया, अत: सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष बढा दिया गया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की ।
वैसे कुछ लोगो का मन था की इलेक्शन हो जाए पर उनकी संख्या कम रही।
इसप्रकार सुधीर जैन, प्रमोद कुमार जैन, इन्जीनियर सतीश कुमार जैन संरक्षक, अनिल जैन अध्यक्ष, नितिन जैन एंव पुलकित जैन उपाध्यक्ष, अशोक कुमार जैन महामंत्री,आकाश जैन विकास जैन मंत्री, सुखमाल जैन कोषाध्यक्ष राजेश जैन चेयरमैन मनोनीत हो गए।
सभी पदाधिकारियों ने जैन समाज के कार्यो को आगे बढाने तथा धर्म प्रभावना को बढाने का आश्वासन दिया।पदाधिकारियों के अतिरिक्त विनीत जैन,तुषार जैन,अरिहंत जैन, अर्चित जैन,राजीव जैन, विनोद जैन, रजत जैन, अकिंत जैन, डाoअनिल जैन, अनिल जैन (क्राकरी वाले),मोनू जैन,अनुज जैन,दिवित जैन, राहुल जैन,आदि लोग उपस्थित रहे।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E27586066262607471104-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)