ATMS College of Education Menmoms
News

कालेज जाते समय छात्रा से रोज छेड़छाड़ करता है मनचला, शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

हापुड़
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ और धमकियों के मामले ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रा के पिता का आरोप है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने सीधे पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। उसके पिता का कहना है कि उनकी बेटी स्कूल जाते समय थाना पिलखुआ क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर के एक युवक द्वारा बार-बार परेशान की जाती रही है। आरोपी युवक न केवल रास्ता रोकता है, बल्कि विरोध करने पर गंदी भाषा का इस्तेमाल करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है।इसके अलावा आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से छात्रा को मैसेज भेजकर मानसिक उत्पीड़न किया। उसने छात्रा की फोटो का दुरुपयोग करने और उसे सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी भी दी। लगातार इस उत्पीड़न और धमकियों के कारण छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी है और स्कूल जाने में डर महसूस करती है।

छात्रा के पिता ने कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इस लापरवाही के कारण बेटी डर के साए में जी रही थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह ने तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page