M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनसंख्या असंतुलन से भारत गृहयुद्ध की ओर ! जनसंख्या नियंत्रण कानून आज देश की पहली आवश्यकता-अनिल चौधरी


हापुड़(अमित मुन्ना)।
जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सिंभावली स्थित चौधरी फार्म हाउस में आयोजित सभा में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृति के कारण जनसंख्या का असंतुलित और अनियंत्रित विस्फोट हो रहा है जिससे देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण बढ रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 % और जल 4% है। यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी की समस्या बढ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है।

उन्होने कहा कि देश के इस गंभीर विषय पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट हो जाना चाहिए और जो भी दल जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करेगा, देश की जनता उसका सफाया कर देगी। देश की जनता में इस विषय को लेकर एक अंडरकरंट चल रहा है जो कि दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर और संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र नीलकंठ ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी संगठन की रैलियों व सभाओं में तो मौजूद रहे ही हैं, कई वर्षो से संगठन के लोगों के साथ गांव गांव प्रवास भी करते रहे हैं।



उन्होने आगे बताया कि जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन पूरे उत्तर प्रदेश भर में प्रत्येक जिले में जनसंख्या अभियान चलाकर लोगों को एकजुट कर रहा है। प्रदेश की बड़ी सभाओं में संगठन के मुख्य संरक्षक इन्द्रेश कुमार जी भी भाग लेंगे।



देश की आन्तरिक स्थिति पर बोलते हुए संगठन की राष्ट्रीय संयोजक और कश्मीरी विस्थापित ममता सहगल ने कहा कि देश जातिवाद की गहराती जड़ें देश के लिए खतरनाक हैं। भारत को अखंड भारत बनना है और हिन्दू संस्कृति को विश्व का मार्ग बनाना है तो जातिवाद से ऊपर उठना होगा। कण कण में श्रीराम को खोजने वाली संस्कृति को आपस में वैमनस्य समाप्त करना होगा।



हजारों लोगों की इस सभा का संचालन संगठन के जिला महासचिव सुन्दर सिह ने किया और अध्यक्षता महेन्द्र सिंह जी ने की।
इस मौकें पर ईश्वरी कुमारी सिसोदिया, धर्मेंद्र पधान,जितेंद्र सिंह,पवन हूण, रविंद्र गुर्जर, आज़ाद सिंह, जितेंद्र नागर, राजपाल सिंह , हिमांशु खारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page