ATMS College of Education Menmoms
News

घर से नगदी व जेवरात लेकर युवती पड़ोसी के साथ हुई फरार, एफआईआर दर्ज

 

घर से नगदी व जेवरात लेकर युवती पड़ोसी के साथ हुई फरार, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना गढ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी युवक को उसकी बेटी व घर से नगदी व जेवरात संग बहला फुसलाकर भगा ले जानें का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कि वह दो दिन पहले काम करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। देर शाम को जब वह घर वापस आया, तो देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं थी। पीड़ित ने बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी घर से जेवर और नकदी लेकर गई है। उसका आरोप है कि बेटी को पड़ोसी युवक अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page