छोटे भाई पर बड़े भाई ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा, कोतवाली में मुकदमा दर्ज

छोटे भाई पर बड़े भाई ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा में जमीनी रंजिश को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम अच्छेजा निवासी कपिल त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह जिला न्यायालय से अपने घर लौट रहा था। दिल्ली रोड पर एक कार शोरूम के पास मेरठ जनपद के गांव अतराड़ा निवासी अंकुर त्यागी उसे मिल गया। इसी दौरान उसका बड़ा भाई नीरज त्यागी सड़क पार कर वहां पहुंचा और सड़क किनारे बनी छोटी दीवार के पास खड़ा होकर उस पर पिस्टल से फायर कर दिया।
कपिल ने बताया कि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस ने कपिल त्यागी की शिकायत पर नीरज त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।











