घर के बाहर खेल रही किशोरी को युवकों ने गायब कर की छेड़खानी, एफआईआर दर्ज
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-29-11-44-31-81_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E27505136788018277713-300x267.webp?resize=300%2C267&ssl=1)
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही एक किशोरी को दो युवकों ने गायब कर छेड़खानी कर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी 13 वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रहीं थी। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गई। बेटी के गायब होने के दौरान उसने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात को उसकी बेटी के चीखने की आवाज आई, तो वह दंग रह गया। बाहर निकलकर देखा तो बेटी घर के सामने एक मकान में खड़ी हुई दिखाई दी। वह तुरंत ही उस मकान में पहुंचा, तो देखा कि दो युवक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25265357389077731265-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E2425805644982857282-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)