घर की ऊपरी मंजिल पर व जंगल में लगी आग, परिवार को पड़ोसी की छत पर उतार बचाई जान , तीन गांवों तक फैली आग

हापुड़।
धौलाना तहसील क्षेत्र में एक घर व जंगल में भीषण आग लग गई। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसारहापुड़ के जामियानगर में मंगलवार को एक मकान में आग लगने की सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची ,तो देखा मकान के अंदर बनी दुछत्ती में रखे सामान, गत्ते और तिरपाल में आग लगी थी। इसके कारण पूरे घर में घना धुआं भर गया था। आग मकान के ऊपरी हिस्से में होने के कारण धुआं तेजी से फैल रहा था।
फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सीढ़ी लगाकर और ब्रीथिंग अप्परातूस सेट पहनकर दुछत्ती तक पहुंच बनाई। उन्होंने होजरील के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घर के प्रथम तल पर सो रहे सभी सदस्य दमकल सेवा के पहुंचने से पहले ही पड़ोसी मकान की छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल गए थे।
उधर धौलाना क्षेत्र स्थित हसनपुर गांव के जंगल में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास के तीन गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों राजपाल प्रधान, बृजेश, चीकू, जिमी, मोनू और परवीन सहित कई ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, तेज हवाओं के कारण आग लगातार फैलती रही। जिससे फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में बाबूल और मुकेश सहित कई ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।











