ATMS College of Education Menmoms
News

दहेज में पांच लाख रुपए ना देनें पर विवाहिता ने देवर पर लगाया रेप के प्रयास व मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं देवर पर दुष्कर्म के प्रयास समेत पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

पीडि़ता ने बताया कि उसका मायका हापुड़ क्षेत्र का है। करीब तीन साल पहले उसका निकाह हुआ था। जिसमें उसके पिता व परिजनों ने पांच लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। निकाह के कुद दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न करा पाने पर पति, सास, ससुर, देवर समेत अन्य लोग अक्सर उसकी पिटाई करने लगे। महिला का कहना है कि देवर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। जिसकी शिकायत करने पर पति ने भी उसे पीटा और बाइक न दिलाने पर पैट्रोल छिड़क कर जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं 18 अप्रैल को आरोपियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।

प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

13 Comments

  1. Pingback: fuckgirl
  2. Pingback: pgslot
  3. Pingback: 7 slots
  4. Pingback: Vox Casino
  5. Pingback: relx
  6. Pingback: browse this site

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page