गठबंधन का किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा- रालोद प्रदेशाध्यक्ष

रालोद के प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे हापुड़, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

प्रदेश सचिव आकिल खान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय का हापुड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में पहले चरण का चुनाव होना है। इसके बाद हापुड़ जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार रालोद और भाजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस गठबंधन का किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। क्योंकि रालोद किसानों के हित की आवाज हमेशा से उठाती रही है। इस गठबंधन से पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारियां अधिक बढ़ जाती है। जिन-जिन लोकसभा सीटों पर भाजपा के पदाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं, उन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का काम करें। जहां-जहां पर रालोद के प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां भी संगठन को मजबूत बनाकर चुनाव लड़वाने में मदद की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए काम करें। इस अवसर पर ओडी त्यागी, अभिषेक त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, आलोक त्यागी, कमलदीप, आसिफ मलिक, अमित त्यागी, नौशाद कुरैशी, योगेश जाखड़, अमित अरोड़ा, जाहिद मलिक आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version