खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व बिजली तार चौर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240306-wa00647E24170773559756244664-1024x626.webp?resize=780%2C477&ssl=1)
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुखबिरों की मदद से क्षेत्र में दो दिनों से खेतों में हो रही ट्यूबवेल मोटर व तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार चोर गिरफ्तार कर चोरी की 6 मोटर (ट्यूबैल की), 3 झटका मशीन, तांबे का विद्युत तार, बाईक एक स्कूटी, तंमचे, उपकरण बरामद किए।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240306-wa00635576275437600215869-1024x461.webp?resize=780%2C351&ssl=1)
सीओ आशुतोष शिवम् ने बताया कि मामलें क्षेत्र में दो दिन से खेतों में मोटर व बिजली के तार चोरी हो रहे थे। मुखबिरों व सर्विलांस की मदद से गैंग का खुलासा कर
चार चोरों मुरादाबाद निवासी दिनेश , अमरोहा निवासी रहीश उर्फ गुड्डू ,असगर उर्फ अल्ताफ व योगेन्द्र उर्फ जोगेन्द्र सैनी को रामपुर नियामतपुर के पास डब्बल तिराहा से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे निशादेही से चोरी की 6 मोटर (ट्यूबेल की), 3 झटका मशीन, तांबे का विद्युत तार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा मय कारतूस, मोटर/तार काटने/चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर में चोरी, आर्म्स एक्ट व विद्युत अधिनियम आदि से सम्बन्धित करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-44-20-37_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23142086695071197407-471x1024.webp?resize=471%2C1024&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-36-19-76_7352322957d4404136654ef4adb645047E28041977064622607620-300x300.webp?resize=300%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-44-23-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E24644473414644174527-300x155.webp?resize=300%2C155&ssl=1)