M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

पूर्व मंगेतर पर युवती की नई शादी तुड़वाने और 50 हजार मांगने का आरोप

हापुड़ ।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने पूर्व मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवती का कहना है कि उसका पूर्व मंगेतर उसकी नई शादी रुकवाने के लिए धमकी दे रहा है और 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है।

शिकायत के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले युवती के पिता ने उसका रिश्ता जिला बागपत के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और बाद में वे आपस में मिलने लगे। इसी दौरान युवक ने युवती के कुछ फोटो भी ले लिए। कुछ समय बाद युवक ने शादी से इनकार कर रिश्ता तोड़ दिया।

इसके बाद युवती के पिता ने उसका रिश्ता जिला मेरठ के एक गांव निवासी युवक से तय कर दिया। युवती की बारात 20 फरवरी को आनी थी। आरोप है कि बागपत निवासी पूर्व मंगेतर ने युवती के पुराने फोटो मेरठ निवासी युवक को भेज दिए और धमकी दी कि यदि उसने युवती से शादी की तो उसे जान से मार देगा।

इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने मेरठ निवासी युवक से 50 हजार रुपए की मांग भी की। इन धमकियों के चलते मेरठ निवासी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि पूर्व मंगेतर अब भी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page