ATMS College of Education Menmoms
News

इंस्टाग्राम पर युवक द्वारा तमंचा लहराकर महिलाओं  से अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार 

इंस्टाग्राम पर युवक द्वारा तमंचा लहराकर महिलाओं  से अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी व भाकियू किसान राज की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने एक युवक पर इंस्टाग्राम पर महिलाओं से अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।‌
हापुड़ के ग्राम ततारपुर निवासी व  राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) भारतीय किसान यूनियन (किसान राज) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता शर्मा ने दर्ज एफआईआर में कहा कि गांव सबली निवासी शेंकी जाटव ने  अपने इंस्टाग्राम एकाउन्ट पर तंमचा लहराते हुये महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी करते हुये उनका बलात्कार करने की धमकी देता है‌।
उन्होंने आरोप लगाया है कि
सैंकी जाटव के इंस्टाग्राम एकाउन्ट पेज पर सैंकी जाटव के द्वारा रील बनाकर विडियो वायरल की गयी है जिसमे शेंकी तंमचा लेकर उसको लहराते हुये उनका बलात्कार करना आदि शब्द बोल रहा है ।जो महिलाओं को अपमान है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने 27 जून को उनके पति के  भी कचहरी गेट कालेज धमकी दी थी।
 थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page