ATMS College of Education Menmoms
News

स्कूल जा रहा छात्रा के अपहरण व रेप के मामलें में अपहरणकर्ता मां – बेटे गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा का स्कूल जाने के दौरान 30 अग त 2022 को अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के पिता ने जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादाता क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच निवासी सनित और उसके भाई मोहित पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए छात्रा और आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान किशोरी से दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने समेत अन्य मामले भी सामने आए।

वहीं अपहरण में आरोपी युवकों के परिजनों का भी शामिल होना पाया गया। जिसके आधार पर धाराएं तरमीम कर दी गई। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर किशोरी के अपहरण के मुख्य आरोपी सनित और उसकी मां इंद्रा को अठसैनी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page