HapurNewsUttar Pradesh
कॉलेज में निकला 10 फीट लम्बा सांप, मचा हड़कंप

हापुड़ ।
थाना बाबुगढ़ क्षेत्र के एक कालेज में 10 फीट लम्बा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
कुचेसर चौपला स्थित एचएनएस इंटर कॉलेज में सांप निकलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भारत और रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप का पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग के कर्मचारी रवि कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण सांप जमीन से बाहर आ जाते हैं।












