M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांवड मार्ग पर सीसीटीवी,ड्रोन कैमरा से कड़ी निगरानी की जाये:डीएम,

-कांवड मार्ग पर सीसीटीवी,ड्रोन कैमरा से कड़ी निगरानी की जाये:डीएम,
अफवाह फैलाने वालों पर एन एस ए की कार्रवाई होगी:एसपी
हापुड़- कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना,पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए।
जिलाधिकारी कविता मीना ने निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण मार्ग पर बैरिकेडिंग,सीसीटीवी,ड्रोन कैमरा एवं पर्याप्त पुलिस/पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। नगर पालिका/नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि कावड़ मार्ग, शिविर स्थलों एवं घाटों पर नियमित साफ-सफाई, चूना छिडक़ाव, मोबाइल टॉयलेट एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। मार्ग में कहीं भी गड्ढे न रहें। अधिशासी अभियंता जल निगम एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी पाइपलाइन कार्य,क्षतिग्रस्त सडक़े एवं जल भराव की स्थिति ना हो, समय से ही उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि मार्ग में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दवाई संबंधित दिक्कतें न हो उसके लिए समय से ही पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा आपातकाल की स्थिति होने की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखें। सभी सी एच सी/पी एच सी व जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं, एंटी-वेनम, एंटी-रेबीज एवं जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहें। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि कावड़ मार्ग पर लटकते/जर्जर तारों को तत्काल ठीक करें। विद्युत के सभी खंभों पर अस्थाई काली पॉलीथिन की टैपिंग करा दी जाए। कावड़ शिविरों में अस्थाई विद्युत कनेक्शन नियमानुसार दें। अग्निशमन विभाग प्रत्येक शिविर स्थल पर फायर टेंडर व उपकरणों के साथ तैनात रहे।
जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिए कि कावड़ मार्ग पर स्थित होटल,ढाबा, फल एवं खाद्य सामग्री विक्रेताओं की सघन चेकिंग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर लगाने हेतु अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी से संबंध में बनाकर ले सकते हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्रभावी ढंग से लागू कराना सुनिश्चित करें, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। कावडिय़ों के विश्राम के लिए सडक़ मार्ग से हटकर पार्किंग स्थल चिन्हित करें। जिला स्तर पर एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित होगा जो 24 घंटे कार्य करेगा।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। अफवाह फैलाने वालों पर एन एस ए की कार्रवाई होगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page