News
खेत में बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, वीडियो वायरल

हापुड़ । गढ़ तहसील क्षेत्र के लडपुरा गांव में बुधवार सुबह एक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में तेंदुआ खेतों में बैठा हुआ नजर आ रहा है। इसे देखकर किसान अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
इस मामले में वन क्षेत्रधिकारी करण सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें लडपुरा गांव में तेंदुआ होने की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी कराई जा रही है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।












