कपड़ा व्यापारी से हथियारों के बल पर 20 लाख की लूट , मचा हड़कंप

कपड़ा व्यापारी से हथियारों के बल पर 20 लाख की लूट , मचा हड़कंप
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर कार सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से तंमचें के बल पर 20 लाख रुपए की लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी डब्बू जैन कपड़े के थोक व्यापारी हैं। रविवार को डब्बू जैन कपड़ों की बिक्री का पैसा लेने के लिए मुरादाबाद गए हुए थे। देर रात को मुरादाबाद से 20 लाख रुपए की रकम लेकर दिल्ली वापस लौट रहे थे।वह जब रात को अपनी कार से वापस लौट रहा था तो गढ़ गंगा पुल को पार करने के बाद दो कारों में सवार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार को रोकने के बाद एक बदमाश ने ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल लगा कर हथियारों की नोक पर कार में रखे 20 लाख रुपए लूट लिए और आगे जाकर उतर गए।
हाईवे पर लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दिल्ली से व्यापारी को बुलाया है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











