सभी के सहयोग से श्रीपंचायती गोशाला 120 साल से गो सेवा का काम कर रही है – प्रधान सुरेश गुप्ता

हापुड़ ।
नगर के पक्का बाग स्थित श्रीपंचायती गोशाला में सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में एक सभा संपन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष-2025-26 की आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया। इसके बाद गोशाला का वार्षिक उत्सव एवं गोपाष्टमी वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और चिकित्सक डा. पराग शर्मा नें पूजा पाठ के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
केमटी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि गौ सेवा से मनुष्य को पुण्य मिलता है। सभी के सहयोग से गोशाला में गोवशों की देखभाल की जा रही है। श्रीपंचायती गोशाला 120 साल से गो सेवा का
काम कर रही है, गो सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। कार्यक्रम के दौरान ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है। उधर कार्यक्रम में एसएसवी कालेज के छात्रों ने सांस्कृतिक एवं रंग-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में के समापन पर अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं विधायक विजयपाल आढ़ती ने गोशाला के कार्यों की सराहना की, उन्होंने कहा कि जैसी गोशाला हापुड़ की है, ऐसी आसपास देखने को कम ही मिलती है। नीरज जैन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव कृष्णा, मंत्री सचिन गोयल, अवि गोयल , मुद्रित बंसल, राजीव गर्ग, वैभव गुप्ता, विभोर अग्रवाल, विपुल रहे।













Fantastic article. I shared this with my colleagues and they loved it too. On a related note, 开云体育 has some useful tools worth checking out.