M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाकियू कार्यकर्ताओं से बदसलूकी से क्षुब्ध एकलव्य सहारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स पर किया धरना-प्रदर्शन, करवाया टोल-फ्री

भाकियू कार्यकर्ताओं से बदसलूकी से क्षुब्ध एकलव्य सहारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स पर किया धरना-प्रदर्शन, करवाया टोल-फ्री

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा को रात टोल कर्मियों द्वारा एक कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी की सूचना मिली, जिसके बाद सुबह साढ़े दस बजे सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ एकलव्य टोल पर पहुंचे और किसानों ने एक घंटे तक टोल पर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। आधे घंटे तक टोल की कई लाइन बंद रही यह देख टोल मैनेजर किसानों को समझाने का प्रयास करते दिखाई दिए। टोल मैनेजर ने किसानों से अपनी टोल कर्मी द्वारा हुई सभी गलतियों को लेकर माफी मांगी और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसानों मजदूरों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। एकलव्य ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रबंधक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया तथा हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस प्रदर्श के दौरान मंडल महासचिव भवेन्द्र सिसोदिया, मंडल सचिव ललित चौधरी, सभासद प्रदीप तेवतिया, तहसील अध्यक्ष चीनू चौधरी, गूड़ू ककोड़ी, अनुभव अहलावत, आकाश चौधरी, परमजीत सिंह, भानु सिद्धू, साहिल पुनिया, सुनील टाइगर, लोकेश प्रधान, जगवीर प्रधान, पोरस चट्ठा, प्रशांत डागर, अर्जुन चौधरी, गोलू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page