एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, स्वस्थ बच्चें को महिला ने दिया जन्म

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की 108 नंबर एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। आशा और ईएमटी ने महिला का गाड़ी में प्रसव कराया। जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं।

गांव अल्लीपुर निवासी सोनू की पत्नी सुंदरी को सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को कॉल लगाई। ईएमटी प्रवीण कुमार एंबुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंच गया। वहां से महिला को एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्तें में ही महिला के दर्द बढ़ गए। ईएमटी प्रशांत यादव ने महिला की हालत देख, गाड़ी में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। आशा रीता देवी की मदद से महिला का सफल प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा के गढ़मुक्तेश्वर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version