M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बीएसए को निरीक्षण में समय से पहले बंद मिला स्कूल, प्रधानाध्यापक को थमाया नोटिस


हापुड़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतू तोमर ने मंगलवार दोपहर को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव छतनौरा में स्थित एक स्कूल समय से पहले ही बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। बीएसए के निरीक्षण से शिक्षकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

बीएसए रीतू तोमर मतनौरा के सरकारी स्कूल में पहुंची। यहां पर शिक्षक संकुल की बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, मिड-डे-मील की गुणवत्ता बेहतर करने सहित विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद वह छतनौरा के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। जहां पर डेढ़ बजे ही स्कूल पर ताला लगा हुआ था। इस पर बीएसए ने कड़ी नारागजी जाहिर की और स्कूल के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस कर दिया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page