M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

लिफ्ट देकर सवारी से बदमाशों ने की लूट

हापुड़।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बिस्मिल्लाह ढाबा के पास कार सवार बदमाशों ने युवक से सात हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व बैग लूट लिया। इसके बाद युवक को सड़क किनारे फेंककर बदमाश फरार हो गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जिला बिजनौर के गांव रायपुर मलूक निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह मिसलगढ़ी जिला गाजियाबाद में बढ़ई का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर जाने के लिए डासना बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां एक कार का चालक मुरादाबाद के लिए सवारियों को आवाज लगा रहा था। कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति भी बैठा हुआ था। वह गजरौला जाने की बात पूछकर कार में चालक के बराबर वाली सीट पर बैठ गया। इसके बाद दो युवक भी पिछली वाली सीट पर आकर बैठ गए। इसके बाद पिलखुवा टोल प्लाजा पर दोनों युवक कार से उतर गए। बुलंदशहर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने पर दोनों बदमाशों ने चलती कार में ही उनसे सात हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व बैग लूट लिया। इसके बाद बिस्मिल्लाह ढाबे के पास उसे कार से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। वह किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page