ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालें पांच ट्रक चालक हिरासत में, राशन के गेहूं में भर रहे थे पानी

हापुड़।

जिला प्रशासन ने बुधवार रात मोदीनगर रोड स्थित ढाबा पर छापा मारकर सरकारी गेहूं से भरे आठ ट्रकों को पकड़ा। ट्रकों में से सरकारी गेहूं के बोरों को निकालकर बाकी पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था। जिससे वजन को पूरा किया जा सके।

मौके पर पांच ट्रकों के चालक पकड़े गए, जबकि तीन भाग गए। सभी ट्रकों को जब्त करके मंडी में पहुंचाया गया। वही, मौके पर एफसीआई के अधिकारियों को भी बुलाया गया।

जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को बुधवार रात सूचना मिली कि एफसीआई से निकले गेहूं के ट्रक मोदीनगर रोड पर चौधरी ढाबा के पास खड़े हैं। इन ट्रकों में से सरकारी गेहूं के बोरे निकाले जा रहे थे। इन बोरों के वजन के स्थान पर अन्य बचे गेहूं पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था, जिससे वजन को बराबर किया जा सके।

सूचना पर रात्रि 10:30 बजे एडीएम
संदीप कुमार, एसडीएम इला प्रकाश, सीओ जितेंद्र शर्मा, एआरटीओ परिवर्तन रमेश कुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर आठ ट्रकों के तीन चालक मौके से भाग गए, जबकि पांच चालकों को पकड़ लिया गया है। इन ट्रकों का वजन कराया जा रहा है।

एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि एफसीआई से निकले आठ ट्रकों को मोदीनगर रोड पर पकड़ा गया है। इनसे गेहूं के भरे बोरे निकालकर ट्रक में रखे अन्य बोरो पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था।

मौके पर पांच चालक भी पकड़े गए हैं। तीन अन्य की तलाश जारी है। ट्रकों को मंडी में खड़ा करने के साथ ही इनका वजन सहित अन्य कार्रवाई की गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page