M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGarhHapurNewsUttar Pradesh

हापुड में युवती से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपित गिरफ्तार

 

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण करने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो को बना लिया। उसके बाद आरोपितों ने उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी गांव में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में चार युवकों ने रोक लिया, जिसमें से एक आरोपित ने उसके साथ अकेले में ले जाकर दुष्कर्म किया।

तीन अन्य आरोपितों ने बनाया वीडियो
इस दौरान उसके अन्य तीन साथियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्द बोले और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित पोलार्ड ऊर्फ आसिद अली के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी, पाक्सो, अनुज, प्रिंस, शनि के खिलाफ मारपीट, आईटी एक्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की।

उन्होंने बताया कि नामजद आरोपित पोलार्ड ऊर्फ आसिद और अनुज को उनके गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page