M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

इंटर कॉलेज के टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ‘गले लगने से शक्ति मिलेगी’, इंस्टा पर भेजता था अश्लील मैसेज भेजने का आरोप , कोतवाली में FIR दर्ज

इंटर कॉलेज के टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ‘गले लगने से शक्ति मिलेगी’, इंस्टा पर भेजता था अश्लील मैसेज भेजने का आरोप , कोतवाली में FIR दर्ज

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक की करतूतों से हड़कंप मच गया है। यहां के अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पर इंटरमीडिएट की छात्रा ने छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित छात्रा कक्षा-12 की छात्रा है। उसका आरोप है कि आरोपी शिक्षक पिछले 2 साल से क्लास में अश्लील कमेंट करता था। इंस्टाग्राम पर गलत संदेश भेजता था। छात्रा ने बताया कि शिक्षक उससे कहता था – “मैं तुम्हें पसंद करता हूं” और “गले मिलने से मेरी शक्ति तुम्हें मिलेगी”।

छात्रा के अनुसार आरोपी ने उसे घर पर अकेली होने पर बुलाया और विरोध करने पर फेल करने की धमकी दी। पीड़िताओं ने सोमवार को हापुड़ कोतवाली में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि डॉ. विजय कुमार मित्तल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उधर कॉलेज प्रबंधन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू करा दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page