M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में क्लब ने 50 छात्राओं को वितरित की ड्रेस, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में क्लब ने 50 छात्राओं को वितरित की ड्रेस, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

हापुड़। सामाजिक सेवा के उद्देश्य से क्लब द्वारा गुरुवार को कार्य कन्या इंटर कॉलेज में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर 50 जरूरतमंद छात्राओं को नई ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधान नरेंद्र आर्य, मैनेजर शशांक आर्य और प्रिंसिपल सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

क्लब पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष अनिल कक्कड़, सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गाबा और कार्यक्रम संयोजक तरुण गर्ग ने अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. मनमोहन कक्कड़, रोटेरियन वेद प्रकाश अरोड़ा, हरीश छाबड़ा, विपिन सचदेवा, आशु सचदेवा, डॉ. विक्रांत बंसल और सौरभ शशांक ने छात्राओं को ड्रेस वितरित की।

शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक ग्रोवर ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “शिक्षा से ज्यादा मूल्यवान कुछ नहीं है। आप सभी को शिक्षा के महत्व को समझकर आगे बढ़ना चाहिए।”

कॉलेज प्रशासन और छात्राओं ने क्लब के इस सराहनीय कार्य की सराहना की।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page