M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

होली से पहले ‘मावा’ पर शिकंजा: गुरुदेव मावा पनीर भंडार में छापा, सैंपल जब्त*

*हापुड़ ।

होली के रंग चढ़ने से पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ रंग दिखाना शुरू कर दिया है। त्योहार से ठीक पहले विभागीय टीम ने शहर के चर्चित प्रतिष्ठान गुरुदेव मावा पनीर भंडार पर छापामार कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। अचानक पहुंची टीम को देख दुकान पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के मुताबिक, टीम ने दुकान में तैयार और बिक्री के लिए रखे गए मावा, पनीर और बर्फी की गहन जांच की। अधिकारियों ने मौके पर ही मावा पनीर और बर्फी के सैंपल एकत्रित कर सील कर दिए। बताया जा रहा है कि होली के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है, क्योंकि इस समय मावे से बनी मिठाइयों की मांग चरम पर रहती है और कारोबार बड़े स्तर पर होता है। ऐसे में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है।
जांच टीम ने स्टॉक रजिस्टर, भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापे की खबर फैलते ही आसपास के व्यापारियों में भी हलचल मच गई। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने काउंटर और स्टोर की सफाई शुरू कर दी। उधर, आम लोगों का कहना है कि त्योहार पर शुद्ध मिठाई मिलना उनकी पहली प्राथमिकता है और विभाग की यह कार्रवाई सराहनीय है।
अब सबकी नजरें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं। होली के रंगों के बीच क्या मावा भी ‘रंग’ बदल चुका है या सब कुछ नियमों के मुताबिक है—यह तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page