आज महिला सभी क्षेत्रों में अपना नाम कर रही हैं- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा बिप्लब कुमार देव

आज महिला सभी क्षेत्रों में अपना नाम कर रही हैं- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिपुरा बिप्लब कुमार देव

हापुड़।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद बिप्लब कुमार देव ने कहा कि हम शिक्षा लेते हैं भारत में शिक्षा समृद्धि के लिए जबकि पश्चिमी देशों में शिक्षा भोग समृद्धि के लिए हैं। दोनों में अंतर है हम शिक्षा के माध्यम से अपना और दुनिया की समृद्धि चाहते हैं ।

पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को हापुड़ में ब्रह्मा देवी उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर ऑडिटोरियम के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज महिला सभी क्षेत्रों में अपना नाम कर रही हैं। त्रिपुरा में महिलाओं को सशक्त करने लिए कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जोर दिया जा रहा है, जबकि कम्युनिस्टो द्वारा मात्र भाषण ही दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में उन्होंने महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया ।
उन्होंने महिलाओं को पैरामिलिट्री फोर्स में भी आरक्षण देने का काम किया।

इससे पूर्व उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित होकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर विधालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी हरीश मित्तल, संजय कृपाल आदि मौजूद थे।

Exit mobile version