व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे – व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान, पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर किया सम्मानित

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अरूण अग्रवाल चीनी वालें व सचिन जिंदल ने कहा कि जिलें में किसी भी प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी।
व्यापारी नेता संस्थान की रेलवे रोड़ स्थित व्यापारी नेता सचिन जिंदल के कार्यालय पर आयोजित बेठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सभी व्यापारियों को लाभ उठाना चाहिए, हांलांकि योगी सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है।
बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरूण अग्रवाल चीनी वालें व सचिन जिंदल, उघोगपति चक्रवर्ती गर्ग,सुधीर चोटी , पंकज वृन्दा ज्वैलर्स वाले , लवलीन गुप्ता, दीपक गोयल, विकास गर्ग, अनुज गर्ग, यश, गौरव आदि व्यापारी मौजूद थे।












