ATMS College of Education Menmoms
News

जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स,हापुड़ में एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगामी 13व 14 मार्च 2026 को होगा भव्य आयोजन

जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स,हापुड़ में एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगामी 13व 14 मार्च 2026 को होगा भव्य आयोजन

हापुड़ – स्थानीय जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स हापुड़ में आगामी दिनांक 13व 14 मार्च 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन विशाल स्तर पर होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स हापुड़ के डायरेक्टर जनरल व ऐ. ई .एस.आई के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ०)सुभाष गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के सभी निदेशकगण ,प्राचार्य , डीन, विभागाध्यक्षों प्राध्यापकों एवं स्टाफ का पूर्ण रूप से उत्साहवर्धन करते हुए सेमिनार के सफल आयोजन हेतु जिम्मेदारियाँ सौपते हुए सभी आवश्यक समितियों का गठन कर दिया गया है।
जे. ऍम .एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव डॉ० रोहन सिंघल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने बताया कि ऐ.ई.एस.आई के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ०)सुभाष गौतम व ऐ.ई.एस.आई के महासचिव प्रो० विकास शर्मा के कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण भारतवर्ष से सैकड़ो प्रतिभागी एवं अतिथिगण सेमिनार में शिरकत करने के लिए पधार रहे है।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य विषय “Contribution of Literature for Human Welfare” (मानव कल्याण के लिए साहित्य का योगदान)पर राष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठी करने के लिए देश के विद्वान कुलपतियों , निदेशकगणो ,संकायाध्यक्षों, आचार्यो,शोधार्थी एवं छात्र -छात्राये को जे. ऍम .एस. ग्रुप में पधारने के लिए आमंत्रित भी किया गया है।
संगोष्ठी के ऑर्गेनाजिंग सेक्रेटरी प्रो० विकास शर्मा एवं संयोजक डा० प्रीती शर्मा ने जानकारी दी कि अलीगढ मुस्लिम वि०वि०,अलीगढ के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर (डॉ०)ऍम० रिजवान खान मुख्य वक्ता, महात्मा गाँधी कशी विद्यापीठ, वाराणसी की अंग्रेजी की प्रो० निशा सिंह पूर्णवक्ता ,कमला नेहरु कॉलेज दिल्ली वि०वि० के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डा० रागिनी कपूर पूर्ण वक्ता एवं जामिया मिलिया इस्लामिया वि०वि०,दिल्ली के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर सरोज कुमार महानंदा पूर्ण वक्ता के रूप में प्रथम दिन उपस्थित रहेंगे। तथा सेमिनार के दूसरे दिन श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत (सेंट्रल)दिल्ली वि०वि० की डीन फैकल्टी ऑफ़ मोर्डर्न सब्जेक्ट्स डायरेक्टर ,सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज की प्रोफेसर मीनू कश्यप पूर्ण वक्ता एवं कुरुक्षेत्र वि० वि० की अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट एवं चेयरपर्सन डा० कुलदीप सिंह पूर्ण वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संस्थान के सचिव डा० रोहन सिंघल ने बताया की सेमिनार में आने वाले सभी अतिथिगणों के खाने व रहने की समुचित व्यवस्था संस्थान के द्वारा पूर्व में ही सिटी के प्रतिष्ठित होटल में कर दी गयी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page