ATMS College of Education Menmoms
News

सिम्भावली मिल पर नाराज़ हुए गन्ना मंत्री,भुगतान करवाऐं, अन्यथा होगी कार्यवाई

हापुड़।। गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किसान के गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने के आदेश दिये। अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश देकर सिम्भावली चीनी मिल महाप्रबंधक पर नाराज होकर कहा मुख्य मंत्री किसान की परेशानी पर संवेदनशीन है। किसान के गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द करा दिया जाएं।
गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ब्रजघाट गेस्ट हाउस पर पहुंचे तो गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने किसान के गन्ने के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया बताया कि सिम्भावली चीनी मिल ने 31 दिसम्बर 2022 तक किसान के गन्ने का भुगतान किया है। किसान गन्ना भुगतान को लेकर परेशान है। चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने किसान के करोड़ों रुपये के भुगतान को गम्भीर मानते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के प्रति संवेदन शील है। चीनी मिल महाप्रबंधक करण सिंह ने चीनी के स्टाक सहित अन्य समस्या गिनाई तो नाराजगी प्रकट कर कहा किसान के गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराओ। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता सीओ आशुतोष शिवम कोतवाल सोमवीर सिंह, नायब तहसील दार पवन कुमार यादव सहित महकमें के अधिकारी मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page