अनाज व्यापारी उस्ताद रामनाथ का निधन, व्यापारियों ने जताया शोक

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

नगर के रेवती कुंज निवासी व अनाज व्यापारी उस्ताद रामनाथ जी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया,जिसका अंतिम संस्कार ब्रजघाट में सुबह किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के रेलवें रोड़ के रेवती कुंज निवासी व्यापारी राकेश कुमार, संजीव कुमार, चंद्र प्रकाश व चेतन प्रकाश के पिता उस्ताद रामनाथ काफी समय से बीमार चल रहे थे,जिसके चलते देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके बेटों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा बुधवार की सुबह 11 बजे रेवती कुंज से बृजघाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां ब्रजघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version