fbpx
News

देश में आबादी नियंत्रण कानून की आवश्यकता-प्रदेशाध्यक्ष भाजयुमो


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
उ.प्र. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि देश में आबादी बढ़ती जा रही हैं। जिस कारण आबादी नियंत्रण कानून की आवश्यकता हैं। यह कानून समान रूप से बिना किसी भेदभाव के सब पर लागू होगा।
द्विवेदी यहां भाजपा मुख्यालय पर वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी की जोड़ी ने देश व प्रदेश की काया पलट दी। रिकॉर्ड तोड़ विकास व कल्याणकारी योजनाएं चलाई। कोरोना की लड़ाई को कम नुकसान पर देशवासियों को बचानें का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि यूपी में भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त व गुंडाराज मुक्त शासन चल रहा हैं। योगी सरकार जनता की भलाई व प्रदेश के विकास का कार्य कर रही हैं। जिस कारण 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनेगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page