M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही हैं दबिश

हिस्ट्रीशीटर को उसके साथियों ने गोली मारकर किया घायल, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही हैं दबिश

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में जिम से वापस लौट रहे 17 मुकदमों में नामर्ज हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को उसके ही साथियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस नाम दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की शेर वाली कोठी के सामने रहने वाले अतुल त्यागी रात में जिम से लौट रहा था । इसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अतुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने उसे देव नानंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है। उसे किसी तरह का बड़ा खतरा नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना आपसी विवाद का नतीजा प्रतीत हो रही है। वहीं, हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच में सामने आया कि घायल अतुल त्यागी कोतवाली नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी पुरानी आपराधिक रंजिशों और हालिया गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिसके चलते पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।



सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अतुल की पुरानी आपराधिक रंजिशों की जांच कर रही है। हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page