fbpx
ATMS College of Education
News

हापुड़ के शिक्षक दंपत्ति को मिला राष्ट्रीय फैलोशिप अवार्ड,शिक्षकों ने दी बंधाईयां


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक दंपत्ति को भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को डा. अम्बेडकर फैलोशिप नेशनल अवार्ड 2021 तथा वीरांगना सावित्रीबाई फूले फैलोशिप नेशनल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने दंपत्ति शिक्षक को शुभकामनाएं दी।
जानकारी के अनुसार जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में एआरपी महेश कुमार व उनकी पत्नी हापुड़ के जोगीपुरा के कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात है।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली के 37 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में
संस्था द्वारा महेश कुमार को उनके शिक्षा के क्षेत्र तथा समाज सेवा के लिए किए गए कार्य के लिए डॉ0 अंबेडकर फैलोशिप नेशनल अवार्ड 2021 तथा उनकी पत्नी व शिक्षिका अंजना को शिक्षा के क्षेत्र तथा समाज सेवा के लिए वीरांगना सावित्रीबाई फुले फैलोशिप नेशनल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा देश के 22 राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित साहित्यकारों, समाजसेवियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय फैलोशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 37 वां राष्ट्रीय महासम्मेलन 11 व 12 दिसंबर 2021 को दिल्ली में संपन्न हुआ। इस महासम्मेलन में देश के अतिरिक्त नेपाल, भूटान, यू.ए.ई., इंग्लैंड, अमेरिका, श्रीलंका, मॉरीशस आदि विदेशों के दलित उत्थान से जुड़े दलित साहित्यकार, पत्रकार, लेखक, समाजसेवी भाग लेते हैं।
क्षेत्रवासियों द्वारा तथा मित्रों द्वारा उनके आवास पर शुभकामनायें तथा बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page