ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में वैश्य व व्यापारी समाज 12 जुलाई को मनायेगा कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव – अजय केसरी, नरेन्द्र अग्रवाल

हापुड़ में वैश्य व व्यापारी समाज 12 जुलाई को मनायेगा कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव – अजय केसरी, नरेन्द्र अग्रवाल

हापुड़। उ.प्र.वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अजय केसरी ने बताया कि आरडीएक्स से हमलें के बाद मौत को मात देकर वापस लौटे यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव 12 जुलाई को हापुड़ में धूमधाम से मनाया जायेगा।

केसरी यहां गढ़ रोड़ स्थित वुड इंडिया पर समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्यकत्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी यूपी में कैबिनेट मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर संगठन पूरे यूपी में प्रतिवर्ष 12 जुलाई को उनका पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव मनाता है। हापुड़ में भी पूजन एवं अर्चन के साथ ही भंडारा आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि
12 जुलाई 2010 का ही दिन था जब व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे, गुंडों, माफियाओं को चुनौती दे रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर प्रयागराज के बहादुरगंज की गली में आरडीएक्स रिमोट बम से जानलेवा हमला किया गया था। जिस समय हमला हुआ मंत्री नंदी प्रतिदिन की तरह प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। मंत्री नंदी पर हुआ हमला इतना जोदार था कि पूरा शहर दहल उठा था। इस जानलेवा हमले में एक सुरक्षा कर्मी एवं एक पत्रकार की मौत हो गई थी और मंत्री नन्दी गम्भीर रूप से जख्मी हुए थे। करीब सात महीने तक चले ईलाज के बाद हजारों समर्थकों और चाहने वालों के स्नेह और आशीर्वाद से मंत्री नन्दी मौत को मात देकर वापस लौटे।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के व्यापारी, उद्यमी एवं वैश्य समाज के लोग 12 जुलाई का दिन प्रत्येक वर्ष व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाते हैं। क्योंकि मंत्री नंदी ने व्यापारियों, उद्यमियों से होने वाली गुंडा टैक्स वसूली एवं उत्पीड़न के विरुद्ध न केवल आवाज उठाई बल्कि सक्रिय रूप से उसके लिए काम करना शुरू कर दिया था। जिसके कारण व्यापारियों में फैला हुआ भय तेजी से समाप्त हो रहा था। यह माफियाओं को चुनौती
जैसा लगा। जिसकी वजह से मंत्री नन्दी पर जानलेवा हमला किया गया था।

उघमी व व्यापारी नेता नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। उसमें संबंधित विभाग के मंत्री के रूप में नंदी की सक्रियता और भूमिका सराहनीय है।

इस मौकें पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्रषि केसरी,जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी कृष्णवीर सिंह, यूपी कापरेटिव बैंक के डायरेक्टर सतीश प्रधान,
रविन्द्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुधीर गोयल, योगेन्द्र अग्रवाल मोनू, सौरभ गोविंद अग्रवाल, पूर्व सैनिक मनवीर सिंह , सरदार दर्शन सिंह, संजय डाबर, सत्येन्द्र गौड़, अलका निम, शरद गर्ग, अर्चना आदि मौजूद थे।

संघर्ष भरा रहा परिवारिक जीवन

प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का जीवन शुरू से चुनौतियों भरा रहा। इलाहाबाद के बहादुरगंज मुहल्ले में 23 अप्रैल 1974 को जन्मे नन्दी के पिता
सुरेश चंद्र डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मां विमला देवी घर में सिलाई, बुनाई करती थी। आर्थिक तंगी होने के बाद भी उनका हौसला मजबूत था और उन्होंने सदैव संघर्ष और अपने इच्छाशक्ति से वो मुकाम हासिल किया, जो लोगों के लिए प्रेरणा बने।

मंत्री नंदी राजनीति में आते ही छा गए। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने, फिर कैबिनेट मंत्री बने। फिर तब से अब तीन बार विधायक और तीन बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page