News
हापुड़ में बिक रहा है मिलावटी शहद, लाखों रुपए का चार टन नकली शहद पकड़ा

हापुड़ में बिक रहा है मिलावटी शहद, चार टन नकली शहद पकड़ा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह) ।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर खाद्य विभाग ने एक गाड़ी का पीछा कर मिलावटी शहद बरामद किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
अच्छेजा के पास खाघ विभाग कै अधिकारियों ने एक गाड़ी का पीछा कर उसमें से करीब 4 टन मिलावटी शहद बरामद किया।
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हापुड़ की एक तुंगनाथ फर्म के ट्रेडर्स के संचालक अंकित गर्ग द्वारा हरियाणा से चार टन मिलावटी शहद मंगाकर आंध्र प्रदेश भेजा जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है।












