ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों  ने किया स्वागत,  मुरादाबाद  हुए रवाना



हापुड़। शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचने के लिए सुबह दिल्ली से रवाना हुई। इस दौरान जनपद हापुड़ में विभिन्न जगहों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया और जमकर पार्टी और अपनी नेता प्रियंका गांधी के जयकारे लगाए। ग्राम अठसैनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल अपने साथियों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए पहुंचे और अपनी नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रतिभाग लेने के लिए रवाना हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी  की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरे उत्तर प्रदेश में लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में जो 17 सीटें मिली है उन सभी सीटों पर कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतार कर लोकसभा के चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएंगे।
स्वागत करने वाले में पूर्व प्रदेश सचिव डा शोएब , पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा ऊर्फ राजा भैया, अमित सैनी , गौरव गर्ग, जितेंद्र गर्ग, अंकुर अग्रवाल, जोगिंदर तोमर, रविंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, आईसी शर्मा, निसार पठान , अनूप कर्दम, शिवम कुमार , मनोज कौशिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page