M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ के उघमियों ने किया सांसद अरूण गोविल का अभिनंदन,धीरखेड़ा की समस्यायों को लोकसभा में उठायेंगे, मुख्यमंत्री योगी से भी करेंगे बात- अरुण गोविल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

आई आई ए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन श्री शांतनु सिंहल जी की अध्यक्षता में एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण गोविल जी एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में हापुड़ सदर विधायक श्री विजयपाल आढ़ती उपस्थित रहे। बैठक में चैप्टर चेयरमैन शांतनु सिंहल सांसद अरुण गोविल का स्वागत किया एवं सभी उद्यमी बंधुओ ने सांसद को अपना परिचय दिया।

बैठक में मंच का संचालन लवलीन गुप्ता के द्वारा किया गया। चैप्टर सचिव पवन कुमार शर्मा तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के उपाध्यक्ष अशोक छारिया ने सांसद गोविल को बताया कि धीरखेडा़ इंडस्ट्रियल एरिया हापुड़ जिले का एकमात्र इंडस्ट्रियल एरिया है यह इंडस्ट्रियल एरिया 1962 में बना था लेकिन इतना समय होने के बावजूद भी यह इंडस्ट्रियल एरिया अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कितने वर्ष होने के बावजूद भी इस इंडस्ट्रियल एरिया में पक्की सड़कें,‌पानी की निकासी के लिए नाली, आग जैसी आपदा से बचाव के लिए अग्निशमन केंद्र का ना होना तथा ईएसआईसी के पैनल पर आसपास किसी भी हॉस्पिटल का ना होना है।

उघमी अशोक छारिया ने बताया कि इन सभी समस्याओं के साथ पिछले कुछ समय से उद्यमियों के समक्ष एक नई समस्या और आ गई है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के द्वारा किसी भी औद्योगिक इकाई के निर्माण पर संपूर्ण भूखंड पर ही विकास शुरू की गणना की जा रही है, जबकि एक ही मंडल होने के बावजूद अन्य प्राधिकरण केवल भूभाग के निर्मित एरिया पर विकास शुल्क लिया जा रहा है। जो की न्यायोचित नहीं है।



चैप्टर चेयरमैन शांतनु सिंहल ने सांसद को धीरखेड़ा की सभी समस्याओं का एक ज्ञापन को दिया। उपरोक्त सभी समस्याओं को सुनने के बाद सांसद ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इन सभी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे एवं इन सभी समस्याओं को संसद में उठायेंगे और इन समस्याओं का निस्तारण करवाएंगे। बैठक की समाप्ति के पश्चात चैप्टर चेयरमैन शांतनु सिंहल ने सांसद गोविल को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page