ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ के उघमियों की शिकायत व लापरवाही पर बिजली विभाग के एक्सईन का तबादला, सचिन द्विवेदी को चार्ज

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

नगर के नगर पालिका परिसर स्थित बिजली विभाग कार्यालय में उधमियों ने खराब बिजली व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर उघमियों ने एक्सईन का घेराव कर जमकर हंगामा व नारेबाजी, हनुमान चालीसा का पाठ किया था, तथा शासन में एक्सईन की शिकायत व योजनाओं में लापरवाही का आरोप लगाया था, जिसके बाद हापुड़ एक्सईन का तबादला संभल कर दिया गया, उनके स्थान पर मीटर विभाग में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले सचिन द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई है।

उघमियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार खराब व त्रुटिपूर्ण बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती एवं दिनभर में 10 से 20 बार विद्युत ट्रिपिंग आम बात हो गई है, जिससे उत्पादन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नए कनेक्शन लेने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया एक पुराना औद्योगिक क्षेत्र है, जहां विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए खंभे और तार भी काफी पुराने हो चुके हैं। विभाग द्वारा महीनों के इंतजार के बाद केवल किसी छोटे हिस्से में तार या खंभे बदले जाते हैं और फिर नवीनीकरण कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है।

उद्यमियों ने मांग की कि सुरक्षा की दृष्टि से क्यूबिकल, मीटर और वीसीबी (विभागीय कार्य) को पुराने कक्ष से हटाकर नए निर्मित कक्ष में बिना किसी एस्टीमेट और शुल्क के स्थानांतरित किया जाए की मांगों को लेकर शासन में शिकायत की थी।उन्होंने एमडी को पत्र भेजकर, एक्सईन और एक एसडीओ की शिकायत की थीं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी हापुड़ के एक उपभोक्ता ने उन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।

इस दौरान आईआईए पदाधिकारियों राजेन्द्र गुप्ता, अशोक छारिया, पवन शर्मा, शान्तुन सिंघल, विभोर अग्रवाल, मुद्रित बंसल, वैभव गुप्ता ,सौरभ अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सोनू चुग आदि मौजूद थे।

सरकारी योजनाओं की प्राथमिकता से समीक्षा हो रही है। इसमें हापुड़ डिवीजन की स्थिति बेहद खराब मिली है
अधिकारियों के अनुसार इसी प्रकरण हापुड़ के अधिशासी अभियंता अशीष कौशल का तबादला संभल के लिए किन गया है। हालांकि अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि अधिशासी अभियंता अशीष कौशल को संभल भेजे जाने के मौखिक आदेश मिले हैं। फिलहाल लिखित में आदेश नहीं मिला है। यह चार्ज मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी को दिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page