M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Political

हमने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लिखा, जिन्हें तकलीफ है वो पप्पू लिख लें: अनिल विज

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार जोरों पर है. सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक पार्टियों के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘चौकीदार चौर है’ नारे की काट खोजते हुए बीजेपी ने एक नया कैंपेन शुरू किया है ‘मैं भी चौकीदार’. इस कैंपेन के तहत बीजेपी से जुड़ें तमाम नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है.

इन सबके बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चौकीदार के नाम पर बीजेपी को घेरने वालों पर निशाना साधा है. अनिल विज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लिखा है, तुम्हे तकलीफ हो रही है तो तुम भी अपने नाम के आगे ‘पप्पू’ लिख लो. हम बिल्कुल भी ऐतराज नहीं करेंगे.

बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया, बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों ने भी खुद को देश का चौकीदार बताया. अब देखना ये है कि चौकीदार का नारा देकर बीजेपी इस चुनाव में इसे कितने वोट में बदल सकती है.

Source link





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page